नवभारत सीसी और ओरमांझी क्रिकेट अकादमी ने जीत दर्ज की

ओरमांझी सीए के विशाल (117) और हर्षित (23/6) का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा.

लिटिल विंग्स स्कूल बी डिवीजन क्रिकेट में गुरुवार को नवभारत क्रिकेट क्लब और ओरमांझी क्रिकेट अकादमी ने अपने मुकाबले जीत लिये. नेहरू ग्राउंड धुर्वा में खेले गये पहले मैच में नवभारत सीसी ने यूथ सीसी को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हराया. वहीं, गोल चक्कर ग्राउंड में खेले गये दूसरे मैच में ओरमांझी सीए ने अरगोड़ा येलो को 243 रन से पराजित किया. दूसरे मैच में ओरमांझी सीए के विशाल (117) और हर्षित (23/6) का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा.

संक्षिप्त स्कोर

यूथ सीसी : 82 रन पर आउट (अभिषेक कच्छप 29, हर्ष कुमार 15, अनिल 07/3, विनय 26/3, श्याम 20/2). नवभारत सीसी : 9/83 रन (विनय 20, बबलू 19, संजीव कुमार 41/4, प्रकर यादव 07/3). ओरमांझी सीए : 8/301 रन (विशाल 117, सूरज 52, भुवनेश्वर 47, अमर 43, राज 55/2, अंकित 45/2, मयंक 30/2). अरगोड़ा येलो : 58 रन पर आउट (दिनेश 14, हर्षित 23/6).

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >