Ranchi News : स्टेशन पर 22 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार

गिरफ्तार व्यक्ति छपरा का रहनेवाला है

रांची. नारकोस अभियान के तहत सोमवार को रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने 22 किलो गांजा के साथ रामनाथ राय को गिरफ्तार किया. वह बिहार के छपरा जिला के असैयां, मढ़ौरा का रहनेवाला है. रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध बैगों की तलाशी के दौरान तीन बैगों में रखा कुल 22 किलोग्राम गांजा बरामद किया. गांजे की अनुमानित कीमत 2.2 लाख रुपये आंकी गयी है. बाद में आरोपी और जब्त गांजा को जीआरपी रांची को सौंप दिया गया. कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल कुमार, उपनिरीक्षक सूरज पांडे, सोहन लाल, कमल दास स्टाफ एम अंसारी, डीके सिंह, अफरोज आलम, आरके सिंह व प्रदीप कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >