आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे जान जोखिम में डाल कर रहे हैं पढ़ाई

शिक्षा विभाग नींद में

सिल्ली. सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी तरह की सुविधाएं दी गयी है, लेकिन सिल्ली में कई केंद्र की स्थिति आज भी जर्जर है. प्रखंड के लोटा पूर्वी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन नहीं होने के कारण केंद्र लोटा हेरलाबेड़ा के एक जर्जर सामुदायिक भवन में संचालित किया जा रहा है, जबकि भवन को सरकारी तौर पर जर्जर घोषित किया जा चुका है. छतों पर दरारें पड़ गयी है, खिड़की-दरवाजे टूट चुके हैं. ऐसे में जान जोखिम में डाल बच्चों की पढ़ाई हो रही है. आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका भी जान जोखिम डाल बच्चों को शिक्षित करने में लगी हैं. सेविका निशु देवी के अनुसार जर्जर भवन के कारण सभी सामान रोजाना ले जाना पड़ता है और दूसरे दिन लाना पड़ता है. केंद्र में 15 बच्चे पढ़ाई करते हैं. उन्होंने बताया कि की कई बार विभाग के पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी गयी, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >