झारखंड के आनंद राउत बनेंगे राष्ट्रीय होप्स मिस्टर इंडिया में जज, आफताब शिवदासानी भी होंगे साथ

Hopes Mister India 2025: झारखंड के रांची निवासी फिल्म डायरेक्टर आनंद राउत 12 अक्टूबर को मुंबई में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के होप्स मिस्टर इंडिया कार्यक्रम में जज बनेंगे. इस इवेंट में फिल्म अभिनेता अफ्ताब शिवदासानी भी जज के तौर पर मौजूद रहेंगे.

Hopes Mister India 2025, रांची, नागेश्वर: झारखंड के रांची स्थित बरियातू निवासी फिल्म डायरेक्टर आनंद राउत आगामी 12 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के होप्स मिस्टर इंडिया कार्यक्रम में जज की भूमिका निभाएंगे. इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता आफताब शिवदासानी भी जज के तौर पर मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम का आयोजन निलाश्री क्रिएशन द्वारा किया जा रहा है. इसके मुख्य आयोजक रवि सिंह हैं. यह भव्य कार्यक्रम लास्कू क्लब, अंधेरी वेस्ट, मुंबई में आयोजित होगा.

आनंद राउत की उपलब्धियां

रांची के रहने वाले आनंद राउत बॉलीवुड के अनुभवी फिल्म डायरेक्टर हैं. उन्होंने कई फिल्मों के साथ-साथ बालाजी फिल्म्स के कई टीवी सीरियल भी निर्देशित किए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म ‘पीहू’ नवंबर-दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जो सामाजिक और हास्य विषयों से जुड़ी है.

Also Read: JAC बोर्ड स्टूडेंट्स को बड़ी राहत, एडमिशन रेस में अब नहीं रहेंगे पीछे

रांची से ही की है पढ़ाई

आनंद राउत पिछले 30 वर्षों से मुंबई में रह रहे हैं. वे इप्टा से जुड़कर अपने जीवन में कई संघर्षों से गुजर चुके हैं. उन्होंने रांची से ही अपनी शिक्षा प्राप्त की. उनका मानना है कि झारखंड के युवा बॉलीवुड में प्रतिभा के मामले में कम नहीं हैं, लेकिन जानकारी और सहयोग के अभाव में उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते हैं. राउत का प्रयास है कि झारखंड में भी फिल्म निर्माण की संभावनाएं बढ़ें और यहां बड़े महानगरों की तरह फिल्म स्टूडियो स्थापित हों, ताकि प्रदेश के युवक और युवतियां फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा दिखा सकें.

Also Read: झारखंड नक्सली हमले के मास्टरमाइंड पर गिरी गाज, NIA ने दाखिल की चार्जशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >