Amit Shah Road Show: रांची में अमित शाह ने किया रोड शो, गंगा आरती का भी हुआ आयोजन

रांची में शुक्रवार को अमित शाह ने रोड शो किया. जहां उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उनके साथ लोकसभा प्रत्याशी संजय सेठ भी मौजूद थे.

रांची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रांची में संजय सेठ के पक्ष में रोड शो किया. रोड शो चुटिया के इंदिरा गांधी चौक से शुरू होकर सरस्वती शिशु विद्या चौक तक गया. उनके साथ रांची लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ भी मौजूद थे. इस दौरान रास्ते के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गयी थी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं हो. बता दे कि अमित शाह को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी. प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

चुटिया में सजाया गया था राम दरबार

उनके आगमन को लेकर चुटिया में राम दरबार में सजाया गया था. रोड शो के बाद गंगा आरती का आयोजन किया गया था. जहां भाजपा के कई नेता शामिल हुए. गंगा आरती के लिए खास तौर से बनारस से पुरोहित बुलाये गये हैं. बता दें कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी ने पहले से ही तैयारियां कर रखी थी. सड़कों के किनारे बीजेपी के झंडे लगाए गये थे. पूरे इलाकों को फूल मालाओं से सजा दिया गया था. जिससे वहां का रौनक देखते ही बन रही थी.

रोड शो से पहले रोक दी गयी थी गाड़ियां

बता दें कि अमित शाह के रोड शो से 1 घंट पहले ही नामकुम-चुटिया रोड की ट्रैफिक रोक दी गयी थी. इस दौरान नामकुम पुराना थाना, लोआडीह, सामलौंग होकर चुटिया आने-जानेवाले और कांटाटोली की ओर से चुटिया जानेवाले वाहनों को भी रोक दिया गया था. गृह मंत्री एयरपोर्ट से हिनू होते हुए हरमू बाइपास रोड से अरगोड़ा चौक, कडरू होते हुए रेडिशन ब्लू होटल के बाद बहुबाजार होते हुए चुटिया के इंदिरा गांधी चौक थे. शाम 5:45 बजे उनका रोड शो शुरू हुआ.

Also Read: Amit Shah in Ranchi: अमित शाह आज झारखंड में, रांची के चुटिया में करेंगे रोड शो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >