डकरा. सोमवार शाम को रत्नेश्वर शिव मंदिर डकरा के प्रांगण में श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की बैठक धर्मेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में इस वर्ष भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा के संस्थापक ठाकुर भोला सिंह, नरसिंह पांडेय को याद कर लोगों ने संकल्प लिया कि दुर्गा पूजा और रावण दहन कार्यक्रम को पूर्व की भांति श्रद्धा और भक्ति भाव के माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी मिलजुल कर अपना-अपना योगदान देंगे. बाद में पूजा संपन्न कराने के लिए एक एक कमेटी का गठन किया गया. संरक्षक श्याम सुंदर सिंह, रामनारायण सिंह, देवेंद्र सिंह, सुशील सिंह, राम प्रवेश सिंह, प्रमोद सिंह, अवधेश सिंह, जुगल किशोर सर्राफ़, विजय सिंह, राम आशीष सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, शत्रुंजय सिंह, अजीत सिंह, सुनील सिंह, कार्तिक पांडेय, राम बदन गुप्ता, गुणाधर दत्ता, अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह सचिव अविनाश कुमार सिंह, सह सचिव अंशु कुमार सिंह कोषाध्यक्ष बिकास सिंह (गुड्डू), सह कोषाध्यक्ष अतुल सिंह, आशीष सिंह (गुलशन) बनाये गये. इसके अलावा दर्जनों लोग संयोजक व कार्यकारिणी के सदस्य बनाये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
