जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के विरोध में रांची में प्रदर्शन, आइसा-ऐपवा ने की निष्पक्ष जांच की मांग

जमुई में नाबालिग से बदसलूकी के विरोध में रांची में प्रदर्शन. आइसा-ऐपवा ने छात्राओं की सुरक्षा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की.

रांची. बिहार के जमुई जिले में नाबालिग के साथ हुई बदसलूकी की घटना के विरोध में मंगलवार को आइसा और ऐपवा की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रतिवाद सभा आयोजित की गयी. वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किये जा रहे दावों के बीच इस तरह की घटनाएं गंभीर सवाल खड़े करती हैं. प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यवहार और दुष्कर्म की घटनाओं के मामले में सरकार की जवाबदेही तय होनी चाहिए. ऐपवा की नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा तभी सार्थक होगा, जब स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो.

आइसा रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि महिलाओं की आवाजाही और स्वतंत्रता पर सवाल उठाने वाले बयानों के बजाय महिला विरोधी मानसिकता के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है. जिला सचिव संजना मेहता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के संपर्कों और पूरे नेटवर्क का पता लगाने की मांग की.

सभा में राकेश बड़ाइक, अनमोल, सत्य प्रकाश, सृष्टि भट्टाचार्य, सुफियान, मयान, कबीर, सुहानी, निखिल, पंकज समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं और महिलाएं मौजूद थीं. ऐपवा की ओर से सुषमा मेहता, ऐति तिर्की, शांति सेन और गीता तिर्की भी उपस्थित रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >