डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में एआइ व रोबोटिक्स लैब का उदघाटन
डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को एआइ व रोबोटिक्स लैब का उदघाटन किया गया.
प्रतिनिधि, बेड़ो.
डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में शनिवार को एआइ व रोबोटिक्स लैब का उदघाटन किया गया. मुख्य अतिथि झारखंड सरकार-जेएपी-आइटी डेटा सेंटर के नेटवर्क एवं सिक्योरिटी एडमिनिस्ट्रेटर सह परियोजना प्रभारी निरंजन कुशवाहा ने फीता काटकर लैब शुरू किया. उन्होंने विद्यार्थियों के बनाये एआइ व रोबोटिक्स से जुड़े विभिन्न मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की. कहा कि आज का समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है. विद्यालय में आधुनिक तकनीक की शिक्षा को शामिल करना सराहनीय पहल है. इससे गांव के बच्चे भी अब मेट्रो शहरों के बच्चों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकेंगे. विद्यार्थियों ने इस अवसर पर थ्रीडी प्रिंटर के मॉडल, ड्रोन, लाइन फॉलोवर मशीन, स्टेप काउंटिंग डिवाइस, ब्लूटूथ कंट्रोल कार, मेटल डिटेक्टर, पुलिंग मशीन सहित एआइ व रोबोटिक्स से जुड़े 30 से अधिक मॉडल बनाकर प्रदर्शित किये. प्रधानाचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को आधुनिक समय की हर आवश्यक सुविधा प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रतिबद्ध है. मौके पर प्रबंधक श्रवण कुमार, शिक्षक रंजन चंद्रा, संदीप सिंह, मल्लिका मेहता, कविता कुमारी, रवि सिंह, शैली गुप्ता, सोमी खाखा, निर्मला लकड़ा, रियांशु पांडेय, शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे उपस्थित थे.
बेड़ो, अतिथि बच्चों के बनाये मॉडल को देखते अतिथि व अन्य.B