निगम के कर्मचारी को किसी दूसरे कार्य में न लगाये प्रशासन : मेयर

मेयर आशा लकड़ा ने रांची में बाहर से आनेवाले प्रवासी मजदूरों की देखरेख में निगम के इंजीनियर और सुपरवाइजर को लगाने का विरोध किया है. मेयर ने कहा कि जिला प्रशासन ने निगम के इंजीनियर और सुपरवाइजर को इंसिडेंट कमांडर के रूप में काम में लगाया है. इससे निगम का मूल कार्य प्रभावित होगा.

रांची : मेयर आशा लकड़ा ने रांची में बाहर से आनेवाले प्रवासी मजदूरों की देखरेख में निगम के इंजीनियर और सुपरवाइजर को लगाने का विरोध किया है. मेयर ने कहा कि जिला प्रशासन ने निगम के इंजीनियर और सुपरवाइजर को इंसिडेंट कमांडर के रूप में काम में लगाया है. इससे निगम का मूल कार्य प्रभावित होगा.

कोरोनावायरस की वजह से पूरे शहर को सेनिटाइज कराने के अलावा शहर की साफ-सफाई और माॅनसून के दौरान होनेवाले जलजमाव से निपटने के लिए निगम के सुपरवाइजर को विशेष टास्क दिया गया है. इसके बावजूद प्रशासन ने उन्हें इंसिडेंट कमांडर बना कर प्रवासी मजदूरों की देखरेख में लगा दिया है. मेयर ने नगर आयुक्त को इस मामले में उपायुक्त से बात करके इंजीनियर और सुपरवाइजर को इंसिडेंट कमांडर के दायित्व से मुक्त कराने का निर्देश दिया है. साथ ही कहा है कि निगम के कर्मचारी को निगम के अलावा किसी दूसरे कार्य में न लगाया जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >