Ranchi News : प्रशासन का दावा शांतिपूर्ण रहा बंद, तत्पर रहे पुलिस और अधिकारी

आम आदमी के राेजमर्रा के कामकाज में दिक्कत नहीं हो, इसका रखा गया ख्याल

मुख्य संवाददाता, रांची. प्रशासन का दावा है कि सिरम टोली फ्लाईओवर के संबंध में सरना समिति के सदस्यों का रांची बंद और चक्का जाम शांतिपूर्ण रहा. शहर में अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन के पदाधिकारी मुस्तैद रहे. प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. हालांकि कई स्थानों पर बंद समर्थकों द्वारा आवागमन को कुछ समय के लिए रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को सामान्य बनाये रखा. बंद समर्थकों में महिला और बच्चे भी शामिल थे. वहीं, शहर के प्रमुख स्थलों में प्रदर्शन और प्रदर्शनकारियों की वीडियोग्राफी करायी गयी है. वीडियोग्राफी का जिला पुलिस अवलोकन और समीक्षा करेगी. इसके पश्चात आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >