Ranchi News : बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी औरंगाबाद से धराया

बच्ची की मां ने आरोपी के खिलाफ दर्ज करायी थी प्राथमिकी

रांची. मधुकम में बच्ची से हुए दुष्कर्म के आरोपी अमर शर्मा को सुखदेवनगर पुलिस ने औरंगाबाद के अहियापुर से गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार की रात बच्ची से दुष्कर्म करने के बाद वह बिहार के औरंगाबाद जिला के अहियापुर अपने घर भाग गया था. सुखदेवनगर पुलिस रविवार की देर रात उसे उसके घर से गिरफ्तार कर रांची ले आयी और सोमवार को उसे जेल भेज दिया. गौरतलब है कि चिप्स, कुरकुरे का प्रलोभन देकर बच्ची के साथ पेशे से बढ़ई अमर शर्मा ने दुष्कर्म किया था. इस संबंध में बच्ची की मां के बयान पर सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >