लापुंग.
लापुंग के पोकटा बगीचा में झारखंड आंदोलनकारी महासभा की बैठक रविवार को हुई. अध्यक्षता बिरसा मुंडा ने की. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजू महतो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के निर्माण के उपरांत अभी तक झारखंड आंदोलनकारियों को पहचान, सम्मान व व्यवस्था का लाभ नहीं दिया गया है. बैठक में आंदोलनकारियों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर राज्य मंत्रियों, सांसदों व विधायकों से मिलने का निर्णय लिया गया. केंद्रीय संयोजिका विनीता खलखो, एरेन कच्छप, गोपाल महतो ने लोगों को संबोधित किया. बैठक में झारखंड आंदोलनकारी महासभा का विस्तार किया गया. अध्यक्ष बिरसा मुंडा, उपाध्यक्ष लोहारा उरांव, महासचिव ढूंढे प्रधान, संगठन सचिव ओढ़गा उरांव, प्रेस सचिव प्रभु मुंडा, महिला मोर्चा अध्यक्ष बिना तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष गांदूरी उरांव का चयन किया गया. बैठक में केंद्रीय संयोजिका विनीता खलखो, एरेन कच्छप, गोपाल महतो, विशु उरांव, तीला भगत, गुना उरांव, चरवा उरांव, गैब्रियल होरो, बैजू उरांव, दशरथ मुंडा, बलबाल मुंडा, गंदूरा उरांव, अयाची उराइंन व आंदोलनकारी महिला-पुरुष शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
