Video : रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स के एक दुकान में लगी भीषण आग, देखे वीडियो

दुकान में आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी

रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स स्थित एक खिलौने की दुकान में मंगलवार की देर शाम भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. दुकान में आग लगते ही आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गयी. तत्काल फायर बिग्रेड को सूचित किया गया. जानकारी मिलते ही दमकल की गाड़ियां और लोअर बाजार की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

इस आगलगी में लाखों के नुकसान का अनुमान है. बताया गया कि चर्च कॉम्प्लेक्स के दूसरे तल्ले पर एक खिलौने की दुकान है. इस खिलौने के दुकान में मंगलवार की देर शाम आग लग गयी. आग की लपटें काफी ऊंची थी. इससे पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरा-तफरी मच गयी. आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट का अंदेशा माना जा रहा है. आग लगने के कारण लोगों की चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी. पहले तो लोग किसी तरह से अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किये, लेकिन आग की लपटें बढ़ने के कारण तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया.

वहीं, दुकान में आग लगने की जानकारी पुलिस को मिलते ही लोअर बाजार की पुलिस मौके पर पहुंची. इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी चर्च कॉम्प्लेक्स पहुंच गयी. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बता दें कि इस चर्च कॉम्प्लेक्स परिसर में कई नामी गिरामी दुकानें हैं. कावेरी, बिग शॉप समेत कई प्रतिष्ठान इसी परिसर में हैं. इधर, दुकान में आग लगने के बाद से आसपास कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. लोग चीखने-चिल्लाने लगे थे. फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के बाद ही यहां के लोगों की जान में जान आयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Lakshmi

Reporter with 1.5 years experience in digital media.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >