झारखंड : सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में, चार मई को भी हो सकती है बारिश

रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है. इस दौरान सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 40.4°C तथा न्यूनतम तापमान बोकारो में 20.7°C दर्ज किया गया. दो से चार मई के बीच एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई […]

रांची : झारखंड में पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई है. इस दौरान सबसे अधिक तापमान डालटनगंज में 40.4°C तथा न्यूनतम तापमान बोकारो में 20.7°C दर्ज किया गया. दो से चार मई के बीच एक-दो स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना बनी हुई है.

तीन मई को रांची के आसपास के इलाके में आसमान प्राय: साफ रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभवना है. वहीं, चार मई को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गर्जन की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

झारखंड : मौसम के अचानक बदले मिजाज से लोगों ने ली राहत की सांस, आज भी हो सकती है बारिश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >