रांची में बने रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय : रामटहल चौधरी

रांची: सांसद रामटहल चौधरी ने गुरुवार को लोकसभा में रेलवे बजट पर चर्चा के दौरान रांची में रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रांची राज्य की राजधानी है. इसका क्षेत्रीय रेल मुख्यालय दानापुर में है. यह चक्रधरपुर, धनबाद, रांची डिवीजन से दूर है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी […]

By Prabhat Khabar Print Desk | March 17, 2017 7:47 AM
रांची: सांसद रामटहल चौधरी ने गुरुवार को लोकसभा में रेलवे बजट पर चर्चा के दौरान रांची में रेलवे का क्षेत्रीय मुख्यालय बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि रांची राज्य की राजधानी है. इसका क्षेत्रीय रेल मुख्यालय दानापुर में है.

यह चक्रधरपुर, धनबाद, रांची डिवीजन से दूर है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है. ऐसे में तीनों डिवीजन को मिला कर एक क्षेत्रीय मुख्यालय रांची में बनाया जाये. इसके समन्वय के लिए एक पदाधिकारी नियुक्त किया जाये, जिस तरह से जोनल ऑफिस ओड़िशा में बनाया गया है.

श्री चौधरी ने आइआरसीटीसी का कार्यालय रांची में बनाने, रांची-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के मेंटेनेंस का काम रांची को देने, रांची राजधानी एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, रांची हटिया होते हुए एर्नाकुलम को सप्ताह में तीन दिन चलाने, हटिया यशवंतपुर एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने, हटिया-पुणे एक्सप्रेस व हटिया लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को सप्ताह में पांच दिन चलाने व रांची से टाटानगर के लिए शीघ्र डीएमयू ट्रेन शुरू करने की मांग की है.

Next Article

Exit mobile version