पंडरा में युवती से दुष्कर्म, केस दर्ज

रांची. पंडरा ओपी में एक युवती की शिकायत पर राकेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है. युवती मूल रूप से डालटनगंज की रहनेवाली है. वह वर्तमान में लक्ष्मीनगर में रहती और दाई का काम करती है. वहीं, दूसरी ओर युवक रातू के चटकपुर का रहनेवाला है. युवती के अनुसार […]

रांची. पंडरा ओपी में एक युवती की शिकायत पर राकेश कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज किया गया है. युवती मूल रूप से डालटनगंज की रहनेवाली है. वह वर्तमान में लक्ष्मीनगर में रहती और दाई का काम करती है. वहीं, दूसरी ओर युवक रातू के चटकपुर का रहनेवाला है. युवती के अनुसार आरोपी युवक एक दिन उसे एक स्कूल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया.

बाद में शादी का वादा कर किसी को घटना की जानकारी नहीं देने के लिए कहा. जब युवती गर्भवती हो गयी, तब युवक ने उसका गर्भपात भी कराया. शादी के नाम पर एक दिन युवक, युवती को अपने घर ले गया. जहां युवक के मां ने उसके साथ मारपीट की. शादी करने के लिए दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >