झारखंड : भाजपा प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक जारी

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17-18 अक्तूबर को राजधानी रांची में हो रही है. आज दिन के 11 बजे से प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा होगी जिसके बाद इन परियोजनाओं को जनता के बीच […]

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 17-18 अक्तूबर को राजधानी रांची में हो रही है. आज दिन के 11 बजे से प्रदेश कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक जारी है.प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा होगी जिसके बाद इन परियोजनाओं को जनता के बीच कैसे लेकर जाया जाए, उसकी रणनीति बनायी जाएगी.

आज शाम तीन बजे से प्रदेश पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की बैठक होगी जबकि18 अक्तूबर को स्वागतम बैंक्वेट हॉल, हरमू में दिन के 11 बजे से कार्यसमिति की बैठक होगी.

इससे पहले बैठक के संबंध मेंमीडिया प्रभारी सांवरमल अग्रवाल ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह, प्रदेश प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश सह प्रभारी राम विचार नेताम, मुख्यमंत्री रघुवर दास व पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे. बैठक में 23-24 सितंबर को केरल के कोझीकोड में हुई राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिये गये निर्णयों और प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए विशेष रूप से चर्चा की जायेगी.

बैठक के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी समारोह पूरे प्रदेश में मंडल स्तर तक मनाये जाने पर भी परिचर्चा की जायेगी. इसके तहत अंत्योदय आधारित कार्यक्रम को जनता तक पहुंचाने व आगे की रणनीति निर्धारित की जायेगी. अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >