नकवी ने झारखंड से रास के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

रांची: संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज झारखंड से राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. नकवी ने भाजपा की ओर से यहां पर्चा भरा. नकवी केंद्र सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री के साथ अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री भी हैं. झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए […]

रांची: संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज झारखंड से राज्यसभा की सदस्यता के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. नकवी ने भाजपा की ओर से यहां पर्चा भरा.

नकवी केंद्र सरकार में संसदीय कार्य राज्य मंत्री के साथ अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री भी हैं. झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 11 जून को होने हैं. प्रदेश की दूसरी सीट के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बसंत सोरेन को उम्मीदवार घोषित किया है. वह कल नामांकन पत्र दाखिल करेंगे. कल नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >