सेंटर फॉर एक्सलेंस के लिए आठ करोड़ स्वीकृत

सेंटर फॉर एक्सलेंस के लिए आठ करोड़ स्वीकृतरांची विविरांची : रांची विवि अंतर्गत चार विभागों को सेंटर फॉर एक्सलेंस बनाने के लिए आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. राज्य सरकार द्वारा आठ करोड़ रुपये की राशि विवि को उपलब्ध भी करा दी गयी है. कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय के अनुसार […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | November 24, 2015 7:48 PM

सेंटर फॉर एक्सलेंस के लिए आठ करोड़ स्वीकृतरांची विविरांची : रांची विवि अंतर्गत चार विभागों को सेंटर फॉर एक्सलेंस बनाने के लिए आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है. राज्य सरकार द्वारा आठ करोड़ रुपये की राशि विवि को उपलब्ध भी करा दी गयी है. कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय के अनुसार उक्त राशि से प्रथम चरण में वनस्पतिशास्त्र, जंतु विज्ञान, रसायनशास्त्र, भौतिकी विभाग को सेंटर फॉर एक्सलेंस बनाया जायेगा. इसके अलावा बायो टेक्नोलॉजी विभाग को अपग्रेड किया जायेगा. विभागों में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक मशीनें सहित विशेष सुविधा बहाल की जायेगी.