अध्यक्ष के इशारे पर काम करने वालों पर हो रहा शो-काउज: बलमुचु

अध्यक्ष के इशारे पर काम करने वालों पर हो रहा शो-काउज: बलमुचुराहुल गांधी को पत्र लिख सांसद ने बताया संगठन का हाल, सोनिया से भी बात करेंगेब्यूरो प्रमुख, रांचीकांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश रंजन को शो-काउज करने का मामला गरमा रहा है़ संगठन की ओर से पूछे गये शो-काउज पर सांसद प्रदीप बलमुचु ने कड़ी […]

By Prabhat Khabar Print Desk | October 13, 2015 7:56 PM

अध्यक्ष के इशारे पर काम करने वालों पर हो रहा शो-काउज: बलमुचुराहुल गांधी को पत्र लिख सांसद ने बताया संगठन का हाल, सोनिया से भी बात करेंगेब्यूरो प्रमुख, रांचीकांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश रंजन को शो-काउज करने का मामला गरमा रहा है़ संगठन की ओर से पूछे गये शो-काउज पर सांसद प्रदीप बलमुचु ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है़ श्री बलमुचु ने कहा है कि यहां संगठन को मजबूत करने का प्रयास करने वालों काे हतोत्साहित किया जा रहा है़ संगठन में कुछ लोग खुद काम नहीं कर रहे हैं, जो दूसरे लोग सक्रिय हैं तो उन्हें शो-काउज दिया जा रहा है. अनादि ब्रह्म ने अध्यक्ष की सहमति पर ही पूर्व विधायक से शो-काउज पूछा होगा़ अध्यक्ष के इशारे पर काम करनेवालों को हतोत्साहित किया जा रहा है़ सांसद श्री बलमुचु ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र लिखा है़ पत्र लिख कर झारखंड में संगठन का हाल बताया गया है़ हमलोंगों ने केवल गोड्डा में धरना नहीं दिया, देवघर में भी धरना हुआ था़ देवघर के जिलाध्यक्ष कार्यक्रम में शामिल हुए़ गोड्डा के जिलाध्यक्ष को व्यक्तिगत परेशानी है़ श्री बलमुचु ने कहा के काम करनेवालों को शो-काउज मिलेगा, तो हम सौ शो-काउज के लिए तैयार है़ं गोड्डा में जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेसियों का धरना था़ इससे किसी को क्या परेशानी हो सकती है़ धरना में फुरकान अंसारी भी शामिल हुए थे, उन्हें शो-काउज कर के देखे़ं पर्सनल लड़ाई में सगंठन को नुकासन सांसद प्रदीप बलमुचु ने कहा कि गोड्डा की जिलाध्यक्ष जमशेदपुर में रहती है़ कभी कभार गोड्डा आती-जाती है़ं वह महगाामा से प्रत्याशी बनना चाहती है़ं इसी वजह से राजेश रंजन से परेशानी है़ कार्यक्रम की सूचना गोड्डा जिलाध्यक्ष को दी गयी थी़ मैंने भी व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखा था़ गोड्डा की जिलाध्यक्ष पर्सनल लड़ाई में संगठन का नुकसान कर रही है़ं क्या है मामलापिछले दिनों पूर्व विधायक राजेश रंजन के नेतृत्व में महगामा में क्रियाशील कांग्रेस सदस्यों का धरना आयोजित किया गया था़ गोड्डा की जिलाध्यक्ष दीपिका पांडेय की शिकायत थी कि इसकी जानकारी जिला संगठन को नहीं दी गयी़ दीपिक ने इसकी शिकायत आला कमान तक कर दी. बड़े नेताओं के हस्तक्षेप के बाद राजेश रंजन को संगठन की ओर से शो-काउज किया गया़ इसको लेकर कांग्रेस का एक खेमा नाराज है़

Next Article

Exit mobile version