Ranchi News : निजी विवि के अधिकारी के घर से पांच लाख नकद और 12 लाख के जेवर की चोरी

कुसई काॅलोनी स्थित घर को बंद कर बिहार स्थित पैतृक घर सुपौल गये थे

रांची. कुसई काॅलोनी स्थित निजी विवि (वाइबीएन यूनिवर्सिटी) के असिस्टेंट रजिस्ट्रार धर्मेंद्र कुमार ठाकुर के घर से पांच लाख रुपये और 12 लाख रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है. इस संबंध में श्री ठाकुर ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. श्री ठाकुर ने दर्ज केस में कहा है कि वे 19 मार्च को अपने पैतृक घर बिहार के सुपौल से रांची स्थित घर लौटे. तब देखा कि घर में लगे सारे ताले टूटे हुए थे. वहीं घर का सारा सामान बिखरा था. घर से सोने की एक चेन, झुमका, मंगटीका, सोने की चार अंगुठी, सोने का कानबाला, मंगलसूत्र तीन पीस, सोने का सिक्का एक पीस, सोने का नाक में पहननेवाला आभूषण छह पीस, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति दो पीस, चांदी का सिक्का एक पीस, चांदी का पायल 15 पीस, चांदी की मछली तीन पीस, चांदी का कड़ा दो पीस, चांदी का बिछिया 30 जोड़ा, चांदी की चेन दो पीस, चांदी का लॉकेट और इसके अलावा आलमारी में रखा पांच लाख रुपये नकद चोरी कर लिया गया. चोरों द्वारा घर में लगा सीसीटीवी कैमरा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. वहीं पोल से बिजली का लाइन भी काट दिया गया. सीसीटीवी डीवीआर चोरों की नजर में नहीं आया. सीसीटीवी देखने पर पता चला कि 16 मार्च 2025 की सुबह 9:51 बजे दो लड़के घर की रेकी कर रहे थे. उन्होंने उक्त लड़कों पर घर से 12 लाख रुपये के जेवरात व पांच लाख रुपये नकद चोरी करने का शक जाहिर किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHRAWAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >