दलालों के हाथों बिकने से बचीं कर्रा की पांच बेटियां

रांची : कर्रा क्षेत्र के लिमड़ा पंचायत से गायब पांच बेटियों के गायब होने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि उसी गांव की पांच अन्य लड़कियों को बेचने का प्रयास किया गया. जिस महिला पर पांचों लड़कियों को गायब कर देने का आरोप है, उसी महिला को गुरुवार की शाम लगभग छह बजे हटिया […]

By Prabhat Khabar Print Desk | May 23, 2015 5:55 AM
रांची : कर्रा क्षेत्र के लिमड़ा पंचायत से गायब पांच बेटियों के गायब होने का मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि उसी गांव की पांच अन्य लड़कियों को बेचने का प्रयास किया गया. जिस महिला पर पांचों लड़कियों को गायब कर देने का आरोप है, उसी महिला को गुरुवार की शाम लगभग छह बजे हटिया स्टेशन पर पांच अन्य नाबालिग लड़कियों के साथ देखा गया.
महिला के साथ कुछ दलाल भी थे. हटिया स्टेशन पर महिला के साथ पहुंची पांच लड़कियों में से एक के भाई ने फोन कर ट्रैफिकिंग पर काम कर रही आशा संस्था को इसकी जानकारी दी.
सूचना मिलते ही संस्था के पूनम टोप्पो व सचिव अजय हटिया स्टेशन पर पहुंचे. स्टेशन पर पूनम ने बच्चियों को रोका, जबकि अजय ने दलाल को रोकना चाहा, लेकिन वह धक्का देकर वहां से भाग निकला. उसके साथ उक्त महिला भी फरार हो गयी. जिस वक्त स्टेशन पर संस्था के सदस्य बच्चियों को छुड़ाने में लगे हुए थे, उस वक्त स्टेशन पर रेलवे पुलिस नहीं थी. शुक्रवार को पांचों बच्चियों को चाइल्ड लाइन को सौंपा गया.

Next Article

Exit mobile version