नशा करनेवालों की खैर नहीं

पिस्कानगड़ी : प्रखड के दक्षिण टुंडूल स्थित लाबेद गांव में गुरुवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. ग्राम प्रधान एतवा मुंडा, मुखिया शंभु खलखो व जल सहिया उषा देवी के नेतृत्व में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी संकल्प लिया कि न तो हड़िया बनाने देंगे और न पीने देंगे. सभी ने गांव को नशामुक्त गांव […]

By Prabhat Khabar Print Desk | November 21, 2014 6:48 AM

पिस्कानगड़ी : प्रखड के दक्षिण टुंडूल स्थित लाबेद गांव में गुरुवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. ग्राम प्रधान एतवा मुंडा, मुखिया शंभु खलखो व जल सहिया उषा देवी के नेतृत्व में महिलाओं के साथ पुरुषों ने भी संकल्प लिया कि न तो हड़िया बनाने देंगे और न पीने देंगे. सभी ने गांव को नशामुक्त गांव बनाने का निर्णय लिया. इसके बाद जुलूस की शक्ल में मुहल्लों में जाकर लोगों को हड़िया दारू नहीं पीने की सलाह दी और अभियान में साथ देने का आह्वान किया.

इस क्रम में जगह-जगह हड़िया दारू जब्त कर सड़कों पर बहा दी. कहा गया कि जो भी व्यक्ति हड़िया बनाते या पीते पकड़ा जायेगा, उससे जुर्माना वसूला जायेगा. अभियान में निशा देवी, रीता देवी, मीना लकड़ा, सुनीता देवी, फुलो, मालो, पार्वती संजय, फिरोज अंसारी, शशि लिंडा, अधनी देवी, शकुंतला लकड़ा, बिलो मुंडा, विनीता देवी, शांति देवी व यशेदा देवी सहित अन्य शामिल थे.

ओरमांझी . नेवरी, बनटोली, विकास बाजार, केंदुआ टोली, ठीपा टोली व मेसरा सहित कई गांवों में गुरुवार को नशामुक्ति अभियान चलाया गया. अभियान कर नेतृत्व नेवरी पंचायत के मुखिया साधो उरांव कर रहे थे. अभियान में शामिल महिलाओं ने हड़िया बनाने के संभावित घरों का निरीक्षण किया और वहां से हड़िया दारू जब्त कर सड़कों पर बहा दी. इस क्रम में हड़िया बनाने के बरतन को भी तोड़ दिया. भविष्य में हड़िया बनाते या पीते पकड़े जाने पर उनसे जुर्माना वसूलने की धमकी दी. अभियान में सरपंच मदन महतो, रूपा ठाकुर, मिथिलेश मुंडा, सरस्वती देवगम, उमेश, रंजू, समता, चंपा, सरिता, बालमुनी, कंचन, सुनिता व प्रेमी सहित अन्य शामिल थे.

सिकिदिरी. ओरमांझी प्रखंड के कुरूम तेतरिया टोला गांव में नौ महिला समिति की सदस्यों ने नशामुक्ति अभियान चलाया. इस दौरान महिलाओं ने गांव में घूम घूम कर शराब नहीं बेचने व नहीं पीने की चेतावनी दी. अभियान के दौरान हड़िया दारू बनाने के बरतन को तोड़ दिया. इस अभियान में संघष सृजन महिला समिति, रजनी महिला समिति, लक्ष्मी महिला समिति, आशा महिला समिति, जागृति महिला समिति, जिज्ञासा महिला समिति, जीवन ज्योति महिला समिति, सरस्वती महिला समिति व चंचल महिला समिति के सदस्य शामिल हुई. अभियान का नेतृत्व अंजू, सुनिता, सावित्री, गीता, लीला, ललिता व बिलासो कर रही थीं.

Next Article

Exit mobile version