साढू ने की थी दुर्गा गुप्ता की हत्या

खूंटी:कर्रा पुलिस ने तीन सितंबर को हुई दुर्गा कुमार गुप्ता की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने गुमला जिले के पालकोट से मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा कुमार गुप्ता का छोटा साढू विवेक विशाल गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता तथा जयप्रकाश सिंह शामिल हैं. […]

खूंटी:कर्रा पुलिस ने तीन सितंबर को हुई दुर्गा कुमार गुप्ता की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस मामले में पुलिस ने गुमला जिले के पालकोट से मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गा कुमार गुप्ता का छोटा साढू विवेक विशाल गुप्ता उर्फ राजा गुप्ता तथा जयप्रकाश सिंह शामिल हैं. वहीं एक अन्य आरोपी पिंटू राम फरार बताया जाता है. सभी आरोपी पालकोट के रहनेवाले हैं. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ तोरपा अनुदीप सिंह व कर्रा थानेदार हरिदेव प्रसाद ने पालकोट में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में विवेक विशाल गुप्ता ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया. हत्या में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक दुर्गा कुमार गुप्ता की छोटी साली से विवेक विशाल गुप्ता ने लव मैरेज किया है. दुर्गा कुमार गुप्ता हमेशा इसका विरोध करता था. इसी से आक्रोशित होकर विवेक विशाल गुप्ता ने दुर्गा कुमार गुप्ता की हत्या की योजना बनायी. घटना की शाम गिरफ्तार विवेक विशाल गुप्ता, जयप्रकाश सिंह व पिंटू राम कर्रा पहुंचे. दुर्गा कुमार गुप्ता की गला रेतकर हत्या करने के बाद तीनों फरार हो गये. विवेक ने दुर्गा की हत्या गला रेतकर इसलिए की, ताकि पुलिस को लगे की हत्याकांड को उग्रवादियों ने अंजाम दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >