प्रभात खबर के प्रधान संपादक को आचार्य तुलसी सम्मान

रांची : प्रभात खबर के प्रधान संपादक और राज्यसभा सदस्य हरिवंश को वर्ष 2014 का ‘आचार्य तुलसी सम्मान’ दिये जाने की घोषणा की गयी है. आचार्य श्री महाश्रमणजी के चातुर्मास प्रवास स्थल (अध्यात्म साधना केंद्र, छत्तरपुर रोड, दिल्ली) पर गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली 31 अक्तूबर को उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे. इस अवसर पर […]

रांची : प्रभात खबर के प्रधान संपादक और राज्यसभा सदस्य हरिवंश को वर्ष 2014 का ‘आचार्य तुलसी सम्मान’ दिये जाने की घोषणा की गयी है. आचार्य श्री महाश्रमणजी के चातुर्मास प्रवास स्थल (अध्यात्म साधना केंद्र, छत्तरपुर रोड, दिल्ली) पर गुजरात के राज्यपाल ओमप्रकाश कोहली 31 अक्तूबर को उन्हें यह सम्मान प्रदान करेंगे.
इस अवसर पर आचार्य महाश्रमणजी भी मौजूद रहेंगे. स्व भूपतभाई वडोदरिया के परिजनों को भी यह सम्मान दिया जायेगा. इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है. समारोह में कई मंत्री, विधायक, वरिष्ठ पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. आचार्य तुलसी महाप्रज्ञ विचार मंच के अध्यक्ष राजकुमार पुगलिया ने बताया कि अब तक देश के 10 प्रतिष्ठित पत्रकार यह सम्मान प्राप्त कर चुके हैं. पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल दिया जाता है. हरिवंश यह सम्मान पानेवाले 11 वें पत्रकार हैं.
पुगलिया ने बताया कि उनका चयन मानवीय सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, जीवन मूल्यों के संरक्षण व प्रचार संवर्धन और उससे जुड़े सकारात्मक लेखन के लिए किया गया है.
मुंबई से अनुराग चतुर्वेदी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >