पौलुस सुरीन ने दी जान से मारने की धमकी!

रांची:तोरपा विधायक पौलुस सुरीन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला राजधानी के कोतवाली थाना में दर्ज हुआ है. एक निजी चैनल के मुताबिक कोतवाली थाना में पौलुस सुरीन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला कामाख्‍या […]

रांची:तोरपा विधायक पौलुस सुरीन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला राजधानी के कोतवाली थाना में दर्ज हुआ है. एक निजी चैनल के मुताबिक कोतवाली थाना में पौलुस सुरीन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है. यह मामला कामाख्‍या सिंह ने दर्ज करवाया है.

इससे पहले हाल में ही उनपर कर्रा के तिरला गांव में मारे गए एसपीओ भूषण सिंह हत्याकांड में हत्या की साजिश रचने की प्राथमिकी दर्ज की गई. कर्रा थाने में दर्ज प्राथमिकी में भूषण के भाई कमानी ने आरोप लगाया था कि विधायक के इशारे पर ही भूषण सिंह और विष्णु सिंह की हत्या की गई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >