पंचायत प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण शुरू

फोटो मांडर 1 प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते प्रखंड प्रमुख मांडऱ राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों कातीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ. मांडर के किसान भवन में इस शिविर का उदघाटन प्रखंड प्रमुख बुधुआ उरांव ने किया़ पंचायती राज विभाग (झारखंड सरकार) के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल, रांची […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 19, 2014 7:59 PM

फोटो मांडर 1 प्रशिक्षण शिविर का उदघाटन करते प्रखंड प्रमुख मांडऱ राजीव गांधी पंचायत सशक्तीकरण अभियान के तहत त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों कातीन दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ. मांडर के किसान भवन में इस शिविर का उदघाटन प्रखंड प्रमुख बुधुआ उरांव ने किया़ पंचायती राज विभाग (झारखंड सरकार) के केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल, रांची की ओर से आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम चरण में मंदरो, सरवा, बिसाहाखटंगा, महुआजाड़ी, कैंबो, बंझिला, कंजिया, मांडर व मलती पंचायत के मुखिया व वार्ड सदस्यों को पंचायतों के सशक्तीकरण के लिए ग्रामसभा के विकास, स्थायी समितियों को सक्रिय करने एवं पंचायतों को दिये गये विभागों को सुचारू रूप से संचालित करने संबंधी जानकारी दी जायेगी. मंगलवार को पहले दिन केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल के प्राचार्य केके सिंह, ए पाठक, अशोक कुमार, दामोदर विंद, महेंद्र प्रसाद व अशोक झा आदि ने संबंधित विषय पर पंचायत प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी. मौके पर सुधीर प्रसाद, विजन उरांव सहित चेंगड़े उरांव व प्रेमचंद एक्का आदि मौजूद थे.

Next Article

Exit mobile version