प्रखंड युवा मोरचा के अध्यक्ष बने सुदामा

बानो (सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ दुर्गा मंडप परिसर में भाजपा प्रखंड समिति की बैठक रुपधर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में युवा मोरचा व पंचायत समिति का विस्तार किया गया. सुदामा महापात्रा को प्रखंड युवा मोरचा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावा संजय मिश्रा को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में देवनदी […]

By Prabhat Khabar Print Desk | August 18, 2014 6:00 PM

बानो (सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ दुर्गा मंडप परिसर में भाजपा प्रखंड समिति की बैठक रुपधर सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में युवा मोरचा व पंचायत समिति का विस्तार किया गया. सुदामा महापात्रा को प्रखंड युवा मोरचा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके अलावा संजय मिश्रा को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया. बैठक में देवनदी पुल की स्थिति को प्रशासन से अवगत करने पर विचार किया गया. डायर्वसन पथ लचरागढ़ बरसलोया पथ की मरम्मत कराने की मांग प्रशासन से की गयी. रुपधर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता विस चुनाव की तैयारी अभी से करें. भाजपा की उपलब्धियों की जानकारी घर-घर जाकर पहुंचायें. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नंदलाल बड़ाइक, संयोजक शशि शेखर, महिला मोरचा महामंत्री सरस्वती देवी, लीलावती बड़ाइक, सुनील सिंह, लखन ठाकुर, अजय साव, मोतीलाल पंडा के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.बानो(सिमडेगा). लचरागढ़ स्थित पुराना शिव मंदिर परिसर में गणेश पूजा समिति की बैठक हुई. बैठक में समिति का गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष रण प्रताप, उपाध्यक्ष संजय साहू, कोषाध्यक्ष विजय साहू, सचिव विपुल अग्रवाल को बनाया गया. इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रुप में धनंजय सिंह, अजय साव, अनु साहू को बनाया गया.

Next Article

Exit mobile version