रांची : रातू अंचल में म्यूटेशन के 344 मामले पेंडिंग

रांची : रांची जिले के रातू अंचल में 30 दिनों से अधिक समय से म्यूटेशन के सबसे ज्यादा आवेदन पेंडिंग हैं. सारे 22 अंचलों को मिला कर कुल 512 आवेदन लटके हुए हैं, जिनका निबटारा नहीं हुआ है. इसमें से 344 मामला केवल रातू अंचल का है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 दिनों से अधिक […]

रांची : रांची जिले के रातू अंचल में 30 दिनों से अधिक समय से म्यूटेशन के सबसे ज्यादा आवेदन पेंडिंग हैं. सारे 22 अंचलों को मिला कर कुल 512 आवेदन लटके हुए हैं, जिनका निबटारा नहीं हुआ है. इसमें से 344 मामला केवल रातू अंचल का है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 30 दिनों से अधिक समय तक पेंडिंग मामलों को गंभीरता से लिया है. उन्होंने पहले ही अफसरों से कहा है कि इस मामले में सेवा के अधिकार अधिनियम का पालन किया जाये.
इसके तहत 30 दिनों में म्यूटेशन करना है, लेकिन यहां 30 दिनों से अधिक समय से मामला लटका हुआ है. वहीं नामकुम अंचल में 1658 व कांके अंचल में 1622 आवेदन म्यूटेशन के हैं, लेकिन नामकुम में 30 दिनों से अधिक समय तक मात्र दो व कांके अंचल में मात्र 12 आवेदन लटके हुए हैं. रातू अंचल में कुल 1173 आवेदन म्यूटेशन के हैं, लेकिन यहां 30 दिनों से अधिक समय से लटके हुए मामले ज्यादा हैं, जो बिना ऑब्जेक्शन के लटके हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >