CM हेमंत ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा- लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं भोले शंकर

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से […]

By Prabhat Khabar Print Desk | February 21, 2020 5:17 PM

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में मत्था टेका और बाबा भोलेनाथ से राज्य के सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. उन्होंने राज्य वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने भोले बाबा की जय-जय और हर हर महादेव के जयकारे के बीच मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात और जीवंत झांकियों को परंपरागत और विधिवत तरीके से विदा किया.

मौके पर उन्‍होंने कहा कि भगवान शिव देवों के देव महादेव हैं. लोगों की सभी मनोकामनाओं को भोले शंकर पूरा करते हैं. मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और शिव बारात आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.

Next Article

Exit mobile version