कांके का अमीन रिश्वत लेते गिरफ्तार

कांके : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कांके अंचल कार्यालय के सरकारी अमीन विलियम एक्का को 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ���तार किया है. उसने जमीन मापी के एवज में चंदवे निवासी बालचंद साहू से रुपये लिये थे. उन्होंने अंचल कार्यालय में जमीन मापी के लिए रसीद कटायी. सरकारी अमीन से मापी […]

कांके : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को कांके अंचल कार्यालय के सरकारी अमीन विलियम एक्का को 12 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. उसने जमीन मापी के एवज में चंदवे निवासी बालचंद साहू से रुपये लिये थे. उन्होंने अंचल कार्यालय में जमीन मापी के लिए रसीद कटायी. सरकारी अमीन से मापी के लिए कहा, तो उसने इसके एवज में 20 हजार रुपये की मांग की. बालचंद ने इसकी शिकायत एसीबी से की. गुरुवार को एसीबी की टीम ने उसे घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >