सिल्ली : फुटबॉल में सिल्ली एकेडमी, क्रिकेट में तारकेश्वर इलेवन बना चैंपियन

सिल्ली : प्रतिभा दर्शन महोत्सव में पुरुष व महिला फुटबाॅल, क्रिकेट, वाॅलीबॉल सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिता हुई. पुरुष फुटबाॅल में सिल्ली स्पोट्र्स एकेडमी कुकड़ु फुटबाॅल क्लब को टाइब्रेकर में 5-4 से हराकर चैंपियन बना. मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार सिल्ली स्पोट्र्स एकेडमी के मनोज महतो व मैन आॅफ द सीरीज का पुरस्कार कुकड़ु एफसी […]

सिल्ली : प्रतिभा दर्शन महोत्सव में पुरुष व महिला फुटबाॅल, क्रिकेट, वाॅलीबॉल सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिता हुई. पुरुष फुटबाॅल में सिल्ली स्पोट्र्स एकेडमी कुकड़ु फुटबाॅल क्लब को टाइब्रेकर में 5-4 से हराकर चैंपियन बना.
मैन आॅफ द मैच का पुरस्कार सिल्ली स्पोट्र्स एकेडमी के मनोज महतो व मैन आॅफ द सीरीज का पुरस्कार कुकड़ु एफसी के महेश मुंडा को मिला. क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल तारकेश्वर इलेवन व बीके इलेवन के बीच खेला गया. जिसमें तारकेश्वर इलेवन की टीम आठ विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियन बनी. मैन आॅफ द मैच व मैन आॅफ द सीरीज तारकेश्वर इलेवन के राजीव को चुना गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >