ओरमांझी : ट्रेलर ने ऑटो को धक्का मारा, तीन घायल

ओरमांझी : रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर खीराबेड़ा के समीप बुधवार को चार बजे ट्रेलर एनएल-01ए डी-5753 ने ऑटो जेएच01डी एल -5618 को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक इरफान खान, इरफान अंसारी व दीनदयाल घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद इरफान खान को रिम्स व दीनदयाल को चकला मोड़ स्थित एक निजी […]

ओरमांझी : रांची-रामगढ़ उच्च पथ पर खीराबेड़ा के समीप बुधवार को चार बजे ट्रेलर एनएल-01ए डी-5753 ने ऑटो जेएच01डी एल -5618 को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक इरफान खान, इरफान अंसारी व दीनदयाल घायल हो गये.
प्राथमिक उपचार के बाद इरफान खान को रिम्स व दीनदयाल को चकला मोड़ स्थित एक निजी क्लिनिक रेफर कर दिया गया. पुलिस के अनुसार इरफान व इमरोज कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलनी निवासी बताये गये हैं, जबकि समाचार लिखे जाने तक दीनदयाल का पता नहीं चला था. पुलिस ने ट्रेलर व ऑटो को जब्त कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >