रांची : सीआइपी में नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 21 को

रांची : केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान (सीआइपी) में ग्रुप ए के तहत चार पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति की जा रही है. यह नियुक्ति छह माह के लिए होगी या फिर नियमित नियुक्ति होने तक होगी. सीआइपी प्रबंधन द्वारा कुल चार पदों पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव के एक पद, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर, सीनियर डायटीशियन और ऑक्यूपेशनल […]

रांची : केंद्रीय मन:चिकित्सा संस्थान (सीआइपी) में ग्रुप ए के तहत चार पदों पर अनुबंध पर नियुक्ति की जा रही है. यह नियुक्ति छह माह के लिए होगी या फिर नियमित नियुक्ति होने तक होगी. सीआइपी प्रबंधन द्वारा कुल चार पदों पर चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव के एक पद, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर, सीनियर डायटीशियन और ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट ग्रेड वन के एक-एक पद शामिल हैं.
नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू 21 जनवरी 2020 को होगा. चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर को 33075 रुपये, लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन ऑफिसर को 33075 रुपये, सीनियर डायटीशियन को 27563 रुपये और ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट ग्रेड वन को 27563 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे. सभी पद अनारक्षित हैं.
इस इंटरव्यू में सेवानिवृत्त लोग जिनकी उम्र 63 वर्ष से अधिक नहीं हो, शामिल हो सकते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 21 जनवरी 2020 से पूर्व आवेदन जमा कर सकते हैं. इंटरव्यू के समय उम्मीदवार को शैक्षणिक प्रमाण पत्र का मूल व छायाप्रति लाना अनिवार्य है. इंटरव्यू सुबह साढ़े नौ बजे से आरंभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >