रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में सत्तारुढ भाजपा को बड़ी हार हुई है. वहीं झामुमो महागठबंधन को शानदार जीत मिली है. 65 पार का नारा देने वाली रघुबर के अगुआई में भाजपा केवल 25 सीटें ही जीत पायी, जबकि झामुमो-कांग्रेस और राजद को 47 सीटें मिली हैं.
अगर उत्तरी छोटानागपुर में भाजपा के प्रदर्शन की बात करें तो यहां की 6 सीटों में भाजपा ने 4 सीटें बचाने में कामयाब रही है. हालांकि रामगढ़ में 2014 में आजसू ने जीत दर्ज की थी, जो भाजपा की सहयोगी दल है.
बोकारो से भाजपा ने अपनी सीट बचाने में कामयाब रही. यहां से बिरंची नारायण ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की और कांग्रेस की स्वेता सिंह को 13313 मतों से हराया. 2014 में कांग्रेस के समरेश सिंह को हराया था.
वहीं चतरा से राजद के सत्यानंद भोक्ता ने भाजपा के जनार्दन पासवान को 24055 मतों से हराया. चतरा में भाजपा ने अपनी सीट गंवाया है. यहां से 2014 में भाजपा के जयप्रकाश सिंह भोक्ता ने जेवीएम के सत्यानंद भोक्ता को हराया था.
धनबाद सीट को भी भाजपा बचाने में कामयाब रही और यहां से राज सिन्हा लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने कांग्रेस के मनान मल्लिक को 30629 मतों से हराया. 2014 में भी उन्होंने कांग्रेस के मनान मल्लिक को हराया था.
गिरिडीह भाजपा ने गवां दिया है. यहां से झामुमो को बड़ी जीत मिली है. झामुमो के सुदिव्य कुमार ने भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी को 15884 मतों से हराया. 2014 के चुनाव में भाजपा के निर्भय कुमार शाहाबादी ने सुदिव्य कुमार को हराया था. हजारीबाग सीट भी भाजपा ने बवचा लिया है. यहां से मनीष जयसवाल लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं. उन्होंने कांग्रेस के डॉ रामचंद्र प्रसाद को 51812 मतों से हराया. 2014 में उन्होंने कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद को हराया था.
कोडरमा सीट भाजपा बचाने में कामयाब रही और डॉ नीरा यादव ने यहां से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की. उन्होंने राजद के अमिताभ कुमार को 1797 मतों से हराया. 2014 में उन्होंने राजद की अन्नपुर्णा देवी को 13525 मतों से हराया था.रामगढ से कांग्रेस की ममता देवी ने आजसू की सुनीता चौधरी को 28718 मतों से हराया.
