झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : धुरी बन कर उभरेगी आजसू पार्टी : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के मतदाताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया है श्री महतो ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान के बाद जो उत्साह और समर्थन का वातावरण बनता हुआ दिखा है़ आजसू पार्टी बड़ी धुरी बन कर उभरेगी़ बूथ के […]

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने झारखंड के मतदाताओं, पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार प्रकट किया है श्री महतो ने कहा है कि पांचवें चरण के मतदान के बाद जो उत्साह और समर्थन का वातावरण बनता हुआ दिखा है़

आजसू पार्टी बड़ी धुरी बन कर उभरेगी़ बूथ के कार्यकर्ता, महिला संगठन, चूल्हा प्रमुख के साथ संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों ने निष्ठा के साथ चुनाव की जिम्मेदारी संभाली़ श्री महतो ने कहा कि कार्यकर्ता की ताकत थी कि राज्य के सभी हिस्से में आजसू पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ती नजर आयी़ हर वर्ग, धर्म, समुदाय के लोगों का पार्टी को समर्थन मिलता दिख रहा है़ पार्टी के सभी उम्मीदवार घर-घर तक जाने में सफल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >