झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सिसई के बूथ नंबर 36 पर 77.41 प्रतिशत मतदान

रांची : सिसई के बूथ नंबर 26 पर शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्मतदान संपन्न हुआ. सोमवार को बड़ी संख्या में लोग वोट देने निकले. बूथ पर 77.41 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया. बूथ पर वोटरों की कुल संख्या 890 थी. उसमें से 689 लोगों ने मतदान किया. मालूम हो कि उक्त बूथ पर मतदान के दिन […]

रांची : सिसई के बूथ नंबर 26 पर शांतिपूर्ण तरीके से पुनर्मतदान संपन्न हुआ. सोमवार को बड़ी संख्या में लोग वोट देने निकले. बूथ पर 77.41 प्रतिशत मतदान रिकार्ड किया गया. बूथ पर वोटरों की कुल संख्या 890 थी. उसमें से 689 लोगों ने मतदान किया. मालूम हो कि उक्त बूथ पर मतदान के दिन सात दिसंबर को दो गुटों में हुए विवाद के बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था. घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी. वहीं थानेदार समेत कई लोग घायल हो गये थे. उसके बाद चुनाव अायोग ने बूथ पर वोटिंग रोकते हुए पुनर्मतदान का फैसला लिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >