झामुमो की पूंजी सिर्फ झूठ और लूट की : सुदेश महतो

सिल्ली : झामुमो के लोगों ने अब तक झारखंड को लूटने व अपनी सेवा लेने का काम किया है. विगत पांच सालों में सिल्ली की जनता से पति व विधायक पत्नी ने सेवा करायी है. जबकि मैंने हर वक्त अपने क्षेत्र की जनता की सेवा की है. इस चुनाव में पूरे राज्य जीत कर सिल्ली […]

सिल्ली : झामुमो के लोगों ने अब तक झारखंड को लूटने व अपनी सेवा लेने का काम किया है. विगत पांच सालों में सिल्ली की जनता से पति व विधायक पत्नी ने सेवा करायी है. जबकि मैंने हर वक्त अपने क्षेत्र की जनता की सेवा की है. इस चुनाव में पूरे राज्य जीत कर सिल्ली ला सकूं, जनता से यह आशीर्वाद मांगने आया हूं. आजसू अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने शनिवार को सिल्ली के बनुआडीह में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झामुमो की पूंजी केवल झूठ व लूट की है.

इस बार मतदाताओं को वोट के लिए धन का लोभ देकर गुमराह किया जा रहा है. इससे सावधान रहने की जरूरत है. अब पूरे प्रदेश में केला का बागान लगाने की तैयारी है. कहा कि आजसू की सरकार बनते ही पूरे प्रदेश का तेजी से विकास होगा. हर घरों में नलके से पानी आयेगा. सभा में राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सुदेश महतो ही राज्य में सफल व सबल सरकार दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >