झारखंड विधानसभा चुनाव : विधायक का सफरनामा, सीपी सिंह का स्थापना काल से ही भाजपा से है नाता

रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) का जन्म पलामू के एक किसान परिवार में हुआ था. इनकी प्राथमिक शिक्षा पैतृक गांव नवगढ़ में ही हुई. इसके बाद अागे पढ़ने के लिए सीपी रांची आये व यहीं के होकर रह गये. नौवीं कक्षा में ही इन्होंने आरएसएस की शाखा में जाना शुरू कर दिया […]

By Prabhat Khabar Print Desk | December 7, 2019 6:56 AM
रांची के विधायक चंदेश्वर प्रसाद सिंह (सीपी सिंह) का जन्म पलामू के एक किसान परिवार में हुआ था. इनकी प्राथमिक शिक्षा पैतृक गांव नवगढ़ में ही हुई. इसके बाद अागे पढ़ने के लिए सीपी रांची आये व यहीं के होकर रह गये. नौवीं कक्षा में ही इन्होंने आरएसएस की शाखा में जाना शुरू कर दिया था तथा 1980 में बनी नयी पार्टी भाजपा ज्वाइन कर ली. वह तब से अब तक भाजपा के निष्ठावान सिपाही रहे हैं. वर्ष 1996 में वह रांची विधानसभा सीट से विधायक बने तथा इसके बाद से लगातार पांच बार से वह एमएलए हैं. अभी वह छठी बार रांची सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं.
सीपी सिंह का सफर
1980 भाजपा से जुड़े
1996 रांची सीट से जीत
2000 रांची सीट से जीत
2005 रांची सीट से जीत
2009 रांची सीट से जीत
2014 रांची सीट से जीत
2019 रांची सीट से भाजपा के उम्मीदवार

Next Article

Exit mobile version