क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को विजयी बनायें

सिकिदि : भाजपा पार्टी ने गुरुवार को हरातु पंचायत में चुनावी सभा की. सभा में विधानसभा चुनाव प्रभारी नंदकिशोर यादव ने लोगों से खिजरी के प्रत्याशी राम कुमार पहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की. कहा कि जनता की सेवा करने की जगह मेवा खानेवाले पार्टी आज तिलमिला रहे हैं. जब से भाजपा […]

सिकिदि : भाजपा पार्टी ने गुरुवार को हरातु पंचायत में चुनावी सभा की. सभा में विधानसभा चुनाव प्रभारी नंदकिशोर यादव ने लोगों से खिजरी के प्रत्याशी राम कुमार पहान के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
कहा कि जनता की सेवा करने की जगह मेवा खानेवाले पार्टी आज तिलमिला रहे हैं. जब से भाजपा की सरकार देश व राज्य में बनी है, तब से गरीबों का विकास से जुड़े पैसा गरीबों के हाथों में जा रहा है. रांची विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अमर कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी का अगला मिशन गांव का विकास करना है. जिसमें प्राइमरी शिक्षा को मजबूत करने पर काम करेंगे. इससे पूर्व 20 सूत्री उपाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुरेंद्र महतो, पारसनाथ भोगता ने भी सभा में संबोधित किया. संचालन सुनील महतो व धन्यवाद ज्ञापन नीलमोहन पाहन ने किया. मौके पर राहुल झा अशोक कुमार, रंथुवा मुंडा काजल विश्वकर्मा, राजनंदन, रमण, बालक, सतपाल राउत, सोहरैया बेदिया, काशीनाथ, प्रदीप आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >