रांची : भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने गुरूवार को चुटिया, किशोरगंज, हरमू एवं पुरानी रांची के कई मुहल्लों में जनसंपर्क अभियान चलाया. श्री सिंह ने कहा कि 24 सालों से लगातार रांची वासियों की सेवा करता रहा हूं. इस दौरान भाजपा रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष, सत्यनारायण सिंह, छत्रधारी महतो, सुजीत शर्मा, राजकुमार महतो, रवि प्रकाश, जर्नादन साह सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए.
रांची की जनता बदलाव के लिए तैयार : पवन शर्मा : रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ गुरूवार को ओटीसी ग्राउंड से रातू रोड, देवी मंडप रोड, ओझा मार्केट, पिस्का मोड़, बिरला मैदान, आर्यपुरी, इंद्रपुरी, अल्कापुरी सहित कई इलाकों में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उनकी पत्नी भी शामिल हुई. श्री शर्मा ने कहा कि रांची की जनता बदलाव के लिए तैयार है.
जनता समझदार हो गयी है : संजय सहाय : रांची विधानसभा के जदयू प्रत्याशी संजय सहाय ने गुरूवार को रातू रोड, पिस्का मोड़, चर्च रोड, कर्बला चौक क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. साथ ही बैठक भी की. श्री सहाय ने कहा कि जनता समझदार हो गयी है.
पूर्व विधायक का पांच साल का कार्यकाल बहुत ही खराब रहा है. इस दौरान कृष्णानंद मिश्रा, उपेंद्र नारायण सिंह, मनोज सिन्हा, अजीत कुमार आदि शामिल हुए.
