झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : पांचवें चरण के चुनाव में 44 नामांकन रद्द

रांची : चुनाव के पांचवें चरण के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई. इसमें 44 नामांकन रद्द कर दिये गये हैं. 246 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गये हैं. छह दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 20 दिसंबर को यहां मतदान होना है. स्क्रूटनी में राजमहल सीट से एक, बरहेट सीट से […]

रांची : चुनाव के पांचवें चरण के लिए बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई. इसमें 44 नामांकन रद्द कर दिये गये हैं. 246 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाये गये हैं. छह दिसंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 20 दिसंबर को यहां मतदान होना है. स्क्रूटनी में राजमहल सीट से एक, बरहेट सीट से तीन, पाकुड़ से एक, महेशपुर से दो, शिकारीपाड़ा से दो, दुमका से तीन, जामा से छह, जरमुंडी से एक, नाला से पांच प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया. जामताड़ा से दो, सारठ से दो, पोड़ेयाहाट से दो, गोड्डा से 10 और महगामा से चार प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >