झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : सात और 12 दिसंबर को सभी कार्यालय व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे

रांची : विधानसभा चुनाव-2019 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने एडीएम कानून व्यवस्था-सह-निर्वाची पदाधिकारी हटिया को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन के दिन सभी प्रकार के प्रतिष्ठान व कार्यालयों को बंद रखा जाये. इस संबंध में […]

रांची : विधानसभा चुनाव-2019 की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में उपायुक्त ने एडीएम कानून व्यवस्था-सह-निर्वाची पदाधिकारी हटिया को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन के दिन सभी प्रकार के प्रतिष्ठान व कार्यालयों को बंद रखा जाये. इस संबंध में आदेश जारी किया जाये. उपायुक्त ने कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशियों को पोस्टल बैलेट के बंटने के समय एवं संबंधित व्यक्तियों के संबंध में जानकारी उपलब्ध करायें.
क्यू सिस्टम में रहेंगे वॉलेंटियर : मतदान की प्रक्रिया को आमजनों के लिए सरल बनाने हेतु इस विधानसभा चुनाव में क्यू सिस्टम के जरिए लोगों को टोकन उपलब्ध करवाया जायेगा और टोकन नंबर से ही मतदान का मौका दिया जायेगा. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को क्यू मैनेजमेंट के लिए 15 से 18 साल के बच्चों को वोलेंटियर के तौर पर इस्तेमाल करने को कहा है.
वोलेंटियर के लिए प्राचार्य आरओ से करेंगे संपर्क
उपायुक्त ने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र के लिए बच्चे वोलेंटियर के तौर पर काम करना चाहते हैं वे अपने स्कूल के प्राचार्य के माध्यम से संबंधित विधानसभा के आरओ से संपर्क करें. उपायुक्त ने कहा कि बच्चों के कार्य करने से मतदान कर्मियों को मतदान कार्य में और सुरक्षा कर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आयेगी.
स्कूली बसें आज से जमा ली जाएगी
विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में सात दिसंबर को तमाड़ और मांडर में लोट पड़ेंगे. इसके लिए बुधवार से गाड़ियां ली जायेंगी. इसमें 150 स्कूली बसें और 300 छोटे वाहन शामिल हैं. डीटीओ संजीव कुमार ने कहा कि चार दिसंबर को स्कूल प्रबंधनों को बसें जमा करने का निर्देश दिया गया है.
तमाड़ और मांडर के चुनाव में जिन स्कूली बसों का प्रयोग होगा, उनका 12 दिसंबर के चुनाव के लिए प्रयोग नहीं किया जाएगा. जबकि छोटी गाड़ियों का प्रयोग दोनों चरणों में होगा.
603 कर्मियों ने डाक मतपत्र से की वोटिंग
रांची : मतदान कार्य में लगे कर्मी डाक मतपत्र से अपना वोट डाल रहे हैं. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए अलग-अलग सुविधा केंद्र बनाये गये हैं. मंगलवार को संत जॉन्स हाई स्कूल स्थित सुविधा केंद्र में डाक मतपत्र से वोटिंग हुई. यहां सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके के लिए 593 वोट डाले गये. वहीं पुलिस लाइन स्थित सुविधा केंद्र में तमाड़ और मांडर सीट के लिए डाक मत पत्र से वोट डाले गये. इसमें तमाड़ के लिए दो व मांडर के लिए आठ वोट पड़े.
कर्मियों को दी गयी बूथ एप की जानकारी
रांची : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को संत जॉन्स स्कूल में रांची विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को बूथ एप की जानकारी दी गयी.
टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम ने बताया कि बूथ एप कैसे काम करता है. टीम ने बताया कि इस एप से काफी कम समय में मतदाता के संबंध में पूरी जानकारी हासिल की जा सकती है. इस दौरान टीम ने सवालों के जवाब भी दिये. प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित निर्वाची पदाधिकारी सह सदर एसडीओ लोकेश मिश्रा ने मतदानकर्मियों को मतदान कार्य को पूरी निष्ठा से करने को कहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >