झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : तमाड़ में कुंदन पाहन के खिलाफ पोस्टरबाजी, माओवादियों ने कहा, शर्म करो

रांची : तमाड़ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुंदन पाहन के खिलाफ भाकपा माओवादी नक्सलियों के नाम पर पोस्टरबाजी की है. पोस्टरबाजी अड़की और आस-पास के इलाके में की गयी है. एक पोस्टर में लिखा है कि कुंदन पाहन शर्म करो. निवेदक झारखंड रिजनल कमेटी भाकपा माओवादी. वहीं एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है […]

रांची : तमाड़ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कुंदन पाहन के खिलाफ भाकपा माओवादी नक्सलियों के नाम पर पोस्टरबाजी की है. पोस्टरबाजी अड़की और आस-पास के इलाके में की गयी है. एक पोस्टर में लिखा है कि कुंदन पाहन शर्म करो. निवेदक झारखंड रिजनल कमेटी भाकपा माओवादी.
वहीं एक अन्य पोस्टर में लिखा गया है कि भ्रष्ट और गद्दार कुंदन पाहन. वोट मांगने आये तो चोट दो. लात मारकर भगाओ. पोस्टरबाजी तमाड़ के कुछ इलाके में भी की गयी है. हालांकि पोस्टरबाजी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के नाम पर की गयी या नक्सलियों ने खुद ही है, इसकी पुष्टि पुलिस ने आधिकारिक रूप से नहीं की है. जिन इलाकों में पोस्टरबाजी की गयी है, वहां बोयदा पाहन के सक्रिय रहने की सूचना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >