रांची : रांची विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी पवन कुमार शर्मा ने रविवार को हरमू रोड से किशोरगंज चौक, वाल्मीकि चौक, बंगलामुखी रोड, चुन्ना भट्ठा, आनंदनगर सहित कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया.
इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों से समस्याओं की जानकारी ली. श्री शर्मा से लोगों ने कहा कि सड़कों और नालियों की दयनीय स्थिति है. बिजली की बेहाल व्यवस्था है. लोगों ने यह भी कहा कि इलाके में पेयजल भी उपलब्ध नहीं है, हमें आसपास के इलाकों से चापानलों पर आश्रित रहना पड़ता है. उन्होंने रांची के युवाओं से आह्वान किया कि हमारे साथ आयें और यूथफुल व जॉयफुल रांची के निर्माण में साथ दें.
