झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : धर्मेंद्र प्रधान रांची पहुंचे, स्मृति आज आयेंगी

रांची : केंद्रीय पेट्राेलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार शाम एयर विस्तारा के विमान से रांची पहुंचे. सूत्राें ने बताया कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दाैरे के बाद भेजा गया है. रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से श्री प्रधान ने कहा : झारखंड में भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. उन्हाेंने […]

By Prabhat Khabar Print Desk | November 30, 2019 2:21 AM

रांची : केंद्रीय पेट्राेलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुक्रवार शाम एयर विस्तारा के विमान से रांची पहुंचे. सूत्राें ने बताया कि उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के दाैरे के बाद भेजा गया है. रांची हवाई अड्डे पर पत्रकारों से श्री प्रधान ने कहा : झारखंड में भाजपा इस बार भी पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी. उन्हाेंने कहा : ओड़िया भाषा-भाषी इलाकों में वह चुनाव प्रचार करने जायेंगे.

झारखंड के अन्य भागों में भी वह प्रचार करेंगे. एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने आजसू काे छाेटा भाई बताया.इधर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 30 नवंबर को झारखंड आयेंगी. वे विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाअों को संबोधित करेंगी. यह जानकारी कार्यक्रम विभाग के रविनाथ किशोर ने दी. उन्होंने बताया कि श्रीमती ईरानी दिन के 12 बजे बहरागोड़ा, एक बजे घाटशिला व दिन के तीन बजे ईचागढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. वे शाम 6.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगी.

Next Article

Exit mobile version