रांची जिले के 5 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक 22 प्रत्‍याशी हटिया में, 12 दिसंबर को मतदान

रांची : तीसरे चरण के मतदान में नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्‍­फ्रेंस किया. सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके के निर्वाची पदधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों की जानकारी दी. साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य सवालों के […]

रांची : तीसरे चरण के मतदान में नाम वापस लेने की समय सीमा समाप्त होने के बाद रांची जिला के पांच विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों ने प्रेस कॉन्‍­फ्रेंस किया. सिल्ली, खिजरी, रांची, हटिया और कांके के निर्वाची पदधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों की जानकारी दी. साथ ही चुनाव से संबंधित अन्य सवालों के जवाब भी दिये.

इन पांच विधानसभा क्षेत्रों में हटिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 22 प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में 65-कांके विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदधिकारी मनोज रंजन ने बताया कि एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है. अब कांके से कुल 12 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे.

कांके विधानसभा क्षेत्र के प्रत्‍याशी

1. अवधेश बैठा, बहुजन समाज पार्टी

2. कमलेश राम, जेवीएम

3. रामजीत गंझू, आजसू पार्टी

4. समरीलाल, भारतीय जनता पार्टी

5. सुरेश कुमार बैठा, इंडियन नेशनल कांग्रेस

6. अशोक कुमार नाग, जनता दल (युनाइटेड)

7. आरती कुमारी नायक, भाकपा माले रेड स्टार

8. आशीष कुमार, राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी

9. राजन नायक, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक

10. शंकर प्रसाद, लोक जनशक्ति पार्टी

11. संतोष कुमार, राष्ट्रीय जयहिन्द पार्टी

12. सुरेंद्र मिर्धा उर्फ सुरेन कुमार कालिन्दी, लोक जन विकास मोर्चा

सिल्‍ली विधानसभा

61 सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने बताया कुल 15 अभ्यर्थियों में किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया. सिल्ली से उम्मीदवारों की सूची निम्न है.

सिल्‍ली विधानसभा क्षेत्र के प्रत्‍याशी

1. उमेश महतो, जेवीएम

2. नंद कुमार राम, बीएसपी

3. विश्वदेव सिंह मुण्डा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍सवादी)

4. सीमा देवी, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा

5. सुदेश कुमार महतो, आजसू पार्टी

6. अनिल कुमार महतो, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

7. किनु राम बेदिया, झारखंड पार्टी

8. नरेश चन्द्र काजी, प्राउटिस्ट सर्व समाज

9. प्रहलाद महतो, स्वतंत्र राष्ट्रवादी पार्टी

10. सुमित कुमार, प्राउटिस्ट ब्‍लॉक, इंडिया

11. अमित कुमार, निर्दलीय

12. दीपक कुमार मांझी, निर्दलीय

13. देवेन्द्र नाथ महतो, निर्दलीय

14. राजेश्वर महतो, आदिवासी किसान मजदूर पार्टी

15. सुनील कुमार महतो, निर्दलीय

खिजरी विधानसभा

जानकारी देते हुए 62-खिजरी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी राजेश कुमार बरवार ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया कुल 14 उम्मीदवार चुनाव लडेंगे.

खिजरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्‍याशी

1. अंतु तिर्की, झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक)

2. प्रफुल्ल लिण्डा, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्‍सवादी)

3. राजेश कच्छप, इंडियन नेशनल कांग्रेस

4. राम कुमार पाहन, भारतीय जनता पार्टी

5. राम धन बेदिया, आजसू पार्टी

6. जगरनाथ उरांव, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माले) लिबरेशन

7. प्रिया बड़ाईक, नागरिक अधिकार पार्टी

8. प्रीतम सांड लोहरा, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए)

9. बंधन उरांव, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)

10. मदन टुटी, आंबेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया

11. मार्शेला खालखो, राष्ट्रीय महिला पार्टी

12. सियोन तिर्की, लोक जन विकास मोर्चा

13. सुनील विल्सन केरकेट्टा, झारखण्ड पार्टी

14. सरिता तिर्की, निर्दलीय

हटिया विधानसभा

64-हटिया विधानसभा क्षेत्र से भी किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. जानकारी देते हुए हटिया विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र से कुल 22 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.

निर्वाची पदाधिकारी अखिलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों का फोटोयुक्त मतदाता पर्ची प्राप्त हो चुका है कल से इसका वितरण शुरू हो जायेगा. रातू, नगड़ी, हेहल और अरगोड़ा में पर्ची वितरण की मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाये गये हैं. बीएलओ सभी मतदाता पर्ची का वितरण करेंगी. उन्होंने बताया कि सभी सुपरवाइजर और सेक्टर मजिस्ट्रेट को शत प्रतिशत फोटोयुक्त मतदाता पर्ची के वितरण का निर्देश दिया गया है. कंट्रोल रूम के नंबर निम्न हैं.

रातू कंट्रोल रूम

8226964475

9931192579

9065624037

नगड़ी कंट्रोल रूम

9431658868

हेहल कंट्रोल रूम

8789679688

अरगोड़ा कंट्रोल रूम

9504796550

9801853006

हटिया विधानसभा के प्रत्‍याशी

1. अजयनाथ शाहदेव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

2. नवीन जायसवाल, भारतीय जनता पार्टी

3. भरत कांशी, आजसू पार्टी

4. शोभा यादव, जेवीएम

5. सुभाष मुंडा, सीपीआई (एम)

6. अब्दुल्लाह अजहर अंसारी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग

7. अभिमन्यु कुमार, जेएमएम (उलगुलान)

8. अम्मारुल होदा, समाजवादी पार्टी

9. आलोक शरण प्रसाद, आम आदमी पार्टी

10. ऐनुल हक, जदयू

11. उर्मिला यादव, नागरिक अधिकार पार्टी

12. मिन्टू पासवान, सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इंडिया

13. राजेन्द्र प्रसाद साहू, सदान विकास पार्टी

14. स्वास्तिका कुमारी, पीपीआई

15. अनुज कुमार शर्मा, निर्दलीय

16. अरुण तिवारी, निर्दलीय

17. ऐनुल अंसारी, निर्दलीय

18. निरंजन कुमार महतो, निर्दलीय

19. यादराम साहू, निर्दलीय

20. वासवी किडो, निर्दलीय

21. विजय सिंह, निर्दलीय

22. भगवान सिंह, निर्दलीय

रांची विधानसभा

प्रेस कॉन्फ्रेंस में 63-रांची विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी लोकेश मिश्रा ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नाम वापस नहीं लिया. कुल 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं.

रांची विधानसभा के प्रत्‍याशी

1. सीपी सिंह, बीजेपी

2. नेहा सोनी, बीएसपी

3. महुआ माजी, जेएमएम

4. राजेश कुमार पांडे, एआईटीएमसी

5. वर्षा गाड़ी, आजसू

6. सुनील कुमार गुप्ता, जेवीएम

7. ज्योति भेंगरा, राष्टीय महिला पार्टी

8. दिनेश सोनी, एलजेपी

9. राजन कुमार सिंह, आप

10. संजय सहाय, जदयू

11. इफ्तेखार हसन खां, निर्दलीय

12. पवन कुमार शर्मा, निर्दलीय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >