रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के लिए आज भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया. भाजपा के घोषणा पत्र को संकल्प पत्र का नाम दिया गया है, जिसके पीछे का तर्क यह है कि हम इन वादों को पूरा करने संकल्प लेते हैं.
भाजपा का संकल्प पत्र आज रांची के बीएनआर होटल में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अर्जुन मुंडा, ओम माथुर, मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने जारी किया.घोषणापत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमने 2014 के चुनाव में जो वायदे किये थे उनमें से 90 प्रतिशत को हमने पूरा किया है.
