झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 : अमित शाह से मिले शैलेंद्र और आभा महतो, बनायी रणनीति

रांची : झारखंड आंदोलनकारी और भाजपा नेता शैलेंद्र महतो व उनकी पत्नी आभा महतो ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. एयरपोर्ट पर श्री शाह के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद थे. श्री शाह ने […]

रांची : झारखंड आंदोलनकारी और भाजपा नेता शैलेंद्र महतो व उनकी पत्नी आभा महतो ने गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. एयरपोर्ट पर श्री शाह के साथ मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास और भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर भी मौजूद थे.
श्री शाह ने शैलेंद्र महतो के साथ वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा की. आजसू के गठबंधन से बाहर होने के बाद पार्टी डैमेज कंट्रोल में लगी है. मुख्यमंत्री श्री दास की पहल पर श्री महतो की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से करायी गयी. श्री महतो को चुनावी अभियान में जुटने के लिए कहा गया है. श्री महतो राज्य के अलग-अलग हिस्से में पार्टी के पक्ष में प्रचार करने जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >