रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवीं सूची बुधवार को जारी कर दी है. पांचवीं सूची में सबसे अहम कांके सीट पर वर्तमान विधायक जीतू चरण राम का टिकट कट गया है और उनकी जगह इस बार समरी लाल को मैदान पर उतारा गया है.
पांचवीं सूची में आठ विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई है, जिसमें पाकुड से बेनी प्रसाद गुप्ता, बड़कागांव से लोकनाथ महतो, रामगढ़ से रणंजय कुमार, डुमरी से प्रदीप साहू, गोमिया से लक्ष्मण रायक, टुंडी से विक्रम पांडे, जमशेदपुर (पू) से देवेंद्र सिंह और कांके से समरी लाल को टिकट दिया गया है. गौरतलब हो भाजपा ने पहली ही सूची में 52 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी.
